प्रश्न-26 दिसंबर‚ 2021 को संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी‚ 2021-22 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 26 दिसंबर‚ 2021 को तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच फाइनल मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम‚ हिमाचल प्रदेश में खेला गया।
(b) फाइनल मुकाबला में हिमाचल प्रदेश ने वीजेडी नियम के आधार पर तमिलनाडु को 11 रन से पराजित कर पहली बार खिताब जीत लिया।
(c) फाइनल में 136 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज शुभम अरोरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
(d) प्रतियोगिता में सर्वाधिक विकेट (7 मैचों में 18 विकेट) विदर्भ के गेंदबाज यश ठाकुर ने लिए।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 8 दिसंबर से 26 दिसंबर‚ 2021 तक भारत का लिस्ट-'ए' क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 को भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया।
- 26 दिसंबर‚ 2021 को तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच फाइनल मुकाबला जयपुर‚ राजस्थान स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने वीजेडी नियम के आधार पर तमिलनाडु को 11 रन से पराजित कर पहली बार खिताब जीता है।
- फाइनल में तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 314 रन बनाए।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश ने 47.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 299 रन बनाए‚ लेकिन उसके बाद खराब रोशनी के कारण खेल नहीं हो सका और वीजेडी नियम के आधार पर हिमाचल प्रदेश को 11 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
- फाइनल में 136 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज शुभम अरोरा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
- तमिलनाडु की तरफ से फाइनल में दिनेश कार्तिक ने भी शतकीय पारी खेली और 116 रन बनाए।
- हिमाचल प्रदेश के कप्तान ऋषि धवन और तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर थे।
- इस प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन (5 मैचों में 603 रन) महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए।
- रन बनाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के ऋषि धवन दूसरे स्थान पर रहे‚ उन्होंने 8 मैचों में 458 रन बनाए।
- सर्वाधिक विकेट (7 मैचों में 18 विकेट) विदर्भ के गेंदबाज यश ठाकुर ने लिए।
- ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश) ने 8 मैचों में 17 विकेट लिए और वह विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।
- प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक शतक (5 मैचों में 4 शतक) बनाए।
- सबसे बड़ी जीत कर्नाटक ने पुडुचेरी को 236 रनों से पराजित कर हासिल की।
- सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 169 रन) पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सर्विसेज के खिलाफ रांची में बनाया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/3901/vijay-hazare-trophy-2021-22/matches
https://www.cricbuzz.com/live-cricket-scorecard/41541/hp-vs-tn-final-vijay-hazare-trophy-2021-22
No comments:
Post a Comment