प्रश्न-24 दिसंबर‚ 2021 को हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। उनके संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में मार्च‚ 1998 में बंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था।
(b) 103 टेस्ट मैचों में उन्होंने 2225 रन बनाए और 417 विकेट लिए।
(c) टेस्ट क्रिकेट में वह 400 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
(d) हरभजन टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 24 दिसंबर‚ 2021 को भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- हरभजन ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में मार्च‚ 1998 में बंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था।
- उन्होंने अंतिम टेस्ट मैच अगस्त‚ 2015 में गाले में श्रीलंका के विरुद्ध खेला।
- अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में हरभजन सिंह ने अप्रैल‚ 1998 में शारजाह में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पदार्पण किया और अंतिम एकदिवसीय मैच अक्टूबर‚ 2015 में मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला।
- अपने कैरियर में अंतिम मैच (टी-20) उन्होंने ढाका में यूएई के खिलाफ खेला था।
- अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में हरभजन ने 103 टेस्ट मैच‚ 236 एकदिवसीय और 28 े टी-20 मैच खेले।
- 103 टेस्ट मैचों में उन्होंने 2225 रन बनाए और 417 विकेट लिए।
- उन्होंने 236 एकदिवसीय मैचों में 1237 रन बनाया और 269 विकेट लिए।
- 28 टी-20 मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए और 108 रन बनाए।
- आईपीएल में 163 मैचों में उन्होंने 150 विकेट लिए और 833 रन बनाए।
- वह दो विश्व कप (वर्ष 2007 में टी-20 विश्वकप और वर्ष 2011 में वनडे विश्वकप) जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
- हरभजन टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
- उन्होंने वर्ष 2001 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 32 विकेट लिए थे।
- हरभजन टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं और ओवरऑल चौथे गेंदबाज हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-news/120371/harbhajan-singh-announces-retirement-from-all-forms-of-the-game-cricbuzzcom
https://www.cricbuzz.com/profiles/75/harbhajan-singh
https://www.businessinsider.in/sports/news/top-10-most-wicket-takers-for-india-in-the-history-of-test-cricket/slidelist/87983099.cms
No comments:
Post a Comment