प्रश्न-भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा‚ 2021-22 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) दक्षिण अफ्रीका ने 3 टेस्ट मैचों की शृंखला 2-1 से जीता।
(b) टेस्ट शृंखला में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कीगन पीटरसन 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए।
(c) 3 एकदिवीय मैचों की शृंखला दक्षिण अफ्रीकी टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से जीता।
(d) एकदिवसीय शृंखला में दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डर डुसेन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर‚ 2021 से 23 जनवरी‚ 2022 तक भारतीय क्रिकेट टीम‚ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रही।
  • इस दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य 3 टेस्ट मैच और 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला आयोजित हुई।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 3 टेस्ट मैचों की शृंखला 2-1 से जीता।
  • टेस्ट शृंखला में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कीगन पीटरसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
  • 3 एकदिसीय मेचों की शृंखला दक्षिण अफ्रीका ने क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से जीत लिया।
  • पहला और दूसरा एकदिवसीय मैच बोलैंड पार्क पार्ल में आयोजित हुआ जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से और 7 विकेट से जीता।
  • तीसरा एकदिवसीय मैच न्यूलैंड‚ केप टाउन में आयोजित हुआ जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीता।
  • तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में 124 रन की पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
  • साथ ही क्विंटन डी कॉक को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।
  • इस वनडे शृंखला में सर्वाधिक रन (3 मैचों में 229) रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (6 विकेट) दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज एंडिले फुहलेकवायो ने लिए।
  • एकदिवीसय शृंखला में भारतीय टीम के कप्तान के.एल. राहुल और दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान टेंबा बावुमा थे।
  • इस एकदिवसीय शृंखला में के.एल. राहुल पहले तीन एकदिवीय मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
  • अफ्रीका विकेटकीपर डी कॉक ने तीसरे एकदिवसीय मैच में अपने कैरियर का 17वां शतक बनाया और वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • एडम गिलक्रिस्ट ने विकेट कीपर के रूप में 16 शतक बनाए थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/Indian_cricket_team_in_South_Africa_in_2021%E2%80%9322