मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में मरीजों के बेहतर इलाज व उनकी शिकायत को शीघ्र दूर करने के लिए व्यापक परिवर्तन की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में अधीक्षक कक्ष को आडियो सिस्टम से जोड़ा गया है।

दूसरे चरण में वीडियो सिस्टम से अधीक्षक व इमरजेंसी को जोड़ा जा रहा है। इसके तहत सारे वार्ड को अधीक्षक कक्ष के ओडियो सिस्टम से जोड़ दिया गया है।

अगर अधीक्षक कार्यालय में किसी मरीज के स्वजन या उनके इलाके के कोई जनप्रतिनिधि शिकायत लेकर आते हैं तो तुरंत निदान होगा। यहां से वार्ड में संवाद होगा और वहां के कर्मी को बुलाकर समस्या की जानकारी लेकर उसका निदान होगा।

इसके लिए पुराने अधीक्षक कार्यालय के सामने हेल्पडेस्क की स्थापना हो रही है। यहां पर दो कर्मी राउंड ओ क्लाक यानी 24 घंटे तैनात रहेंगे। वहां से भी सारे वार्ड जुड़े होंगे। मरीज या एसकेएमसीएच में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

इससे वार्ड में दिनभर मरीज से मिलने वाले की भीड़ से बचाव होगा। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डा.बीएस झा के अनुसार मेडिसिन व सर्जरी इमरजेंसी अलग-अलग चलेगा। मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर एक में चलेगा। सर्जरी इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड 25 बेड का होगा।

आई व ईएंडटी प्रथम तल पर चल रहा था। उसको भूतल पर आएगा। सारे ओपीडी की इंट्री बाहर से रहेगी। निबंधन काउंटर एमआरआइ भवन के नीचे चला जाएगा। पूरा अस्पताल परिसर आडियो सिस्टम से जुड़ेगा।

मरीज की सूचना वहां से ले सकते हैं। वहां से बाहर से बुलाकर एचओडी और वार्ड ओडियो-वीडियो से जुड़ जाएंगे। आडियो की शुरुआत हो गई है। परिसर में जो भी वाहन आएंगे।

दो पहिया या चार पहिया, उसकी इंट्री होगी। वाहन नम्बर व मोबाइल नंबर लिखा जाएगा। एसकेएमसीएच के कर्मी व चिकित्सक को कार पास दिया जाएगा। जिससे उनके वाहन का प्रवेश आसान होगा।

इस योजना पर काम चल रहा है। एसकेएमसीएच अधीक्षक डा.बीएस झा ने कहा कि एसकेएमसीएच में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए व्यापक पुनरोद्धार का काम चल रहा है। दो माह के अंदर सभी निर्माणाधीन काम को पूरा कर लिया जाएगा।