पटना : बिहार में गुरुवार से बारिश का दौर और तेज होगा। ठ'नके को लेकर प्रदेशवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आइएमडी ने 30 और 31 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले 28 और 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में सामान्य से मध्यम बारिश होने के आसार है। कुछ एक स्थानों पर बिहार में भारी बारिश की भी आशंका है।

मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक बिहार में औसतन 22.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में दक्षिण-पश्चिमी हवा का दौर शुरू है।
चूंकि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तर भारत की ओर से तेजी से विस्थापित हो रही है। इससे बिहार में बारिश के आसार लगातार बने रहेंगे।
इससे भीषण गर्मी और वर्षा की स्थिति से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल बुधवार को बांका छोड़कर सभी जगह कुछ न कुछ बारिश जरूर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शुरू हुई बारिश उत्तर और दक्षिण बिहार में समान रूप से हुई है। सूखे के खतरे में डू'बे किसानों के लिए यह बारिश बड़ी राहत दे सकती है।

No comments:
Post a Comment