मुजफ्फरपुर : करियर मेकर के मेधावी छात्र रोहन रंजन ने 66 वीं बीपीएससी परीक्षा में 131वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रौशन किया है। उनका चयन राजस्व पदाधिकारी के पद पर हुआ है। संस्थान के निदेशक व छात्रों ने इसके लिए रोहन रंजन को बधाई दी है। बिहार लोक सेवा आयोग में 131 वीं रैंक लाने वाले रोहन रंजन ने अपनी बीपीएससी की सारी तैयारी मुजफ्फरपुर में ही रहकर की।
उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि करियर मेकर संस्थान से काफी पहले से जुड़े रहे हैं। यहां पर बीपीएससी तैयारी के दौरान क्लासेज भी ली। इस सफलता में करियर मेकर का बड़ा योगदान है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा में जाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद लगी नौकरी भी छोड़ दी। रोहन शहर के कलमबाग इलाके के रहने वाले है।
उनके पिता उपेंद्र कुमार रिटायर बैंक अधिकारी व मांग डॉ.रंजना लखीसराय में प्रखंड शिक्षा अधिकारी है। रोहन ने बताया कि बीपीएससी में उनका विषय भूगोल था। रोहन के अनुसार बीपीएससी की तैयारी के लिए वह रोज आठ से दस घंटे तक पढ़ते थे।














No comments:
Post a Comment