जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के गाजी नगर इलाके के होटल के पीछे रहने वाले शेख माजिद के साथ झाड़ू लगाने को लेकर एक पड़ोसी महिला सन्नो बाई का विवाद हो गया जिस पर सन्नो बाई के द्वारा शेख माजिद को धक्का मार दिया गया जिसके बाद घायल अवस्था में शेख माजिद को जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शेख माजिद ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है वही मामले में जानकारी देते हुए गोहलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि गोहलपुर थाना क्षेत्र के गाजी नगर के मगन होटल के पीछे रहने वाले शेख माजिद का पड़ोसी महिला से झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद महिला के द्वारा शेख माजिद को धक्का मार दिया गया जिसके कारण शेख माजिद के सिर पर गंभीर चोटें आई जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया इसके बाद आरोपी महिला पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है वही महिला को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
No comments:
Post a Comment