प्रश्न - 4-10 दिसंबर‚ 2022 के मध्य संपन्न भारत-बांग्लादेश एकदिवसीय शृंखला‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) बांग्लादेश ने यह एकदिवसीय शृंखला 2-1 से जीती।
(b) इस शृंखला में बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए।
(c) तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
(d) दूसरे एकदिवसीय में विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय कॅरियर का 45वां शतक बनाया।
उत्तर - (d)
विशेष तथ्य-
- भारत ने बांग्लादेश को तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में 227 रन से पराजित किया‚ जो कि बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी टीम की रनों के दृष्टिकोण से सबसे बड़ी जीत है।
- ईशान ने 126 गेदों पर दोहरा शतक पूरा कर इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
- क्रिस गेल ने वर्ष 2015 में विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेदों में दोहरा शतक बनाया था।
- ईशान किशन इस प्रारूप में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (24 वर्ष 145 दिन की आयु में) बन गए हैं।
- उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 26 वर्ष, 186 दिन की आयु में वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक बनाया
- ईशान पहले एक दिवसीय शतक को दोहरा शतक में बदलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
- वह एकदिवसीय में दोहरा शतक बनाने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल सातवें बल्लेबाज हैं।
- विराट कोहली ने तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय कॅरियर में 44वां शतक बनाया‚ जिसके परिणामस्वरूप अब उनके तीनों फाॅर्मेट में कुल 72 शतक हो गए हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/4905/india-tour-of-bangladesh-2022/matches
No comments:
Post a Comment