प्रश्न - 11 दिसंबर‚ 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर मेट्रो के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया और दूसरे चरण का शिलान्यास किया। इन दोनों चरण के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) नागपुर मेट्रो के पहले चरण की निर्माण लागत राशि 8650 करोड़ रुपये से अधिक है।
(b) दूसरे चरण का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने खापरी मेट्रो स्टेशन पर किया।
(c) दूसरे चरण की निर्माण लागत राशि 6700 करोड़ रुपये से अधिक होगी
(d) नागपुर मेट्रो के पहले चरण की कुल लंबाई 32 किमी. है।
उत्तर - (d)


- प्रधामनंत्री ने फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से खापरी मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की।
- नागपुर मेट्रो देश का एकमात्र ऐसा मेट्रो प्रोजेक्ट है‚ जिसे गिनीज बुक रिकॉर्ड और एशिया बुक रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
- नागपुर मेट्रो परियोजना के पहले चरण की कुल लागत राशि 8680 करोड़ रुपये है।
- इस मेट्रो के पहले चरण की कुल लंबाई 38.215 किमी. है‚ जिसमें उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) और पूर्व-पश्चिम (एक्वा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं।
- इसमें 36 स्टेशन हैं।
- यह मेट्रो ट्रेन अल्ट्रा-मॉडर्न कम्युनिकेशन बेस्ट ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग से पूर्ण है।
- यह देश का पहला मल्टी लेयर ट्रांसपोर्ट सिस्टम और एशिया का सबसे लंबा (3.14 किमी.) सिंगल पेयर पर डबल डेकर फ्लाईओवर है‚ जो कि एक विश्व रिकॉड है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1882434#:~:text=Phase%20I%20of%20the%20Nagpur,from%20Freedom%20Park%20Metro%20Station.
No comments:
Post a Comment