मुजफ्फरपुर : कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को नगर निकाय चुनाव शुरू हुआ। इस दौरान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले इस चुनाव में सुबह ठंड के कारण मतदान को लेकर लोगों में उत्साह कम दिखा। हालांकि, दिन ढलने के साथ ही मतदान में तेजी आई।
दोपहर में धूप खिलने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाताओं ने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। वहां पर लंबी कतार में खड़ी होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान किया।
वहीं शहर में अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस बीच मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों ने मतदान किया। बता दें कि इस बार जिले में एक साथ मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद पद के लिए एक साथ मतदान हो रहा है।
वहीं मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। साथ ही मतदान केंद्रों पर युवक, युवतियों, महिलाओं व बुजुर्गो में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर को साफ-सुथरा बनाने व विकास कार्य को लेकर मतदान का किया है।
उम्मीद है कि चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधि नए वर्ष में ईमानदारी पूर्वक शहर के विकास में अपनी भागीदारी देंगे। बता दें कि जिला स्कूल को मॉडल मतदान केंद्र व प्रभात तारा स्कूल को पिंक बूथ घोषित किया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव में 2 लाख 85 हजार मतदाता अपने वोट की चोट से नगर की सरकार चुनेंगे।

















No comments:
Post a Comment