बेलखाडू से पडरिया रोड पर शनिवार को फिर एक हादसा होते-होते उस समय बचा, जब झूलते विद्युत तार से एक ट्रक फस गया। विद्युत केबल के तार टूट कर सड़क पर बिखर गए और और आपस में टकराई जिस से चिंगारियां निकल ने लगी आसपास बैठे लोगों में भगदड़ मच गई गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क से कोई आवाजाही नहीं हो रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। 1 महीने में यह दूसरी घटना है कुछ दिन पहले भी उसी जगह एक पाईप लोड ट्रक में फंसकर केवल टूट गई थी तब भी एक बड़ा हादसा टला था लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया और उसी जगह फिर से केबल टूट गई केवल टूटने के बाद बेलखाडू में 2 घंटे लाइट बंद रही सूचना के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लाइन को दुरुस्त कर लाइट चालू की गई
No comments:
Post a Comment