जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बनखेड़ी में घर का दिवाला (पूजा घर) ले जाने पर उपजे विवाद पर सरमन कोल व प्रदीप कोल ने सुमन कोल व उसकी देवरानी गौरा पर खौलती हुई उड़ेल दी. जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गई. शोर सुनकर परिजनों सहित अन्य लोग आ गए, जिसपर दोनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले. परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए मझौली स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम बनखेड़ी मझौली में रहने वाली सुमन कोल उम्र 30 वर्ष घर की परछी में खाना बना रही थी. वहीं दूसरी ओर देवरानी गौरा परिवार के सदस्यों को आंगन में खाना परोस रही थी. अस दाँरान चाचा ससुर का लड़का सरमनकोल व देवरानी का लड़का प्रदीप कोल घर आए और घर का दिवाला (पूजा घर) ले जाने की बात पर करने लगे. सुमन कोल ने दोनों को यह कहते हुए मना किया कि शराब पिए हो, बाद में बात करेगें।
इतना सुनते ही दोनों आगबबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए दिवाला ले जाने की जिद करने लगे. सुमन व उनकी देवरानी गौरा ने रोकना चाहा तो मारपीट कर चूल्हे पर रखी खौलती हुई सब्जी उठाकर दोनों पर उड़ेल दी. जिससे सुमन व गौरा के हाथ, पैर , कंधे व पीठ बुरी तरह झुलस गई. महिलाओं के साथ मारपीट होते देख परिवार के सदस्य खाना छोड़कर आ गए, जिन्हे देख दोनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले. घायलों को उपचार के लिए मझौली के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर दोनों का उपचार किया गया. घटना की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ के बाद दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
No comments:
Post a Comment