जबलपुर लोकतंत्र की हत्या और राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करने को लेकर और भाजपा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग उठाने जैसे मामले को लेकर देशभर में जहां विरोध चल रहा है इसी के चलते 2 अप्रैल 2023 को कैंट विधानसभा के रांझी बड़ा पत्थर से शाम 7:00 बजे एक विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जतिन राज के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर जगत बहादुर अन्नू ने दी,जहां महापौर जगत बहादुर अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है एवं कांग्रेस सांसद रहे राहुल गांधी के ऊपर षडयंत्र पूर्वक मानहानि का मुकदमा लगाना व उनके संसद सदस्यता को रद्द करने का अलोकतांत्रिक काम कर रही है उसी के विरोध में युवा कांग्रेस जबलपुर विरोध स्वरूप लोकतंत्र बचाओ मशाल जलूस निकालने जा रही है।2 अप्रैल को होने वाली मशाल जलूस में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी बी श्रीनिवास के साथ प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे वहीं कांग्रेस के समस्त विधायक के साथ सभी प्रकोष्ठ के सदस्य जुलूस में शामिल होंगे यह जानकारी कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर अन्नू ने आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
No comments:
Post a Comment