गोरखपुर मुख्य बाजार की शराब दुकान खुलने का विरोध लगातार तीव्र होता जा रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे-बच्चियों एवं बुजुर्गों ने प्रदर्शन किया। प्रदशर्नकारियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए जिला प्रशासन एवं शराब माफिया का पुतला दहन किया। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 31 मार्च को रात्रि 12:00 बजे शराब दुकान बंद नहीं होती है तो महिलाएं दुकान के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगी और तालाबंदी करेंगी।
धरना स्थल पर विधायक तरुण भनोट भी पहुंचे और आश्वस्त किया कि 1 अप्रैल को दुकान खुली तो वह स्वयं धरने पर बैठेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा शासन प्रशासन को पत्र लिखकर इस दुकान को कहीं और स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया है । उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि दुकान बंद नहीं हुई तो वे स्वयं दुकान के सामने बैठकर तालाबंदी करेंगे और अगर प्रशासन में दम है तो वह है हम सभी को जेल में डालकर दिखाए। कांग्रेस नेता गौरव भनोट ने कहा कि पहले शराब की दुकान गलियों के अंदर होती थीं लेकिन भाजपा सरकार के संरक्षण के कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
No comments:
Post a Comment