जबलपुर : संजीवनी नगर क्षेत्र अंतर्गत साई नगर कालोनी में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली के पोल न होने की वजह से लोगो को शाम ढलते ही अंधकार में रहना पड़ रहा था,जिसको देखते हुए कॉलोनी वासियों ने पश्चिम विधानसभा के कॉन्ग्रेस विधायक तरुण भानोट को समस्या से अवगत कराया जिसको देखते हुए विधायक द्वारा 10 लाख रु की राशि पोल लगवाने के लिए आवंटित की गई वही कालोनी वासियों ने 15 लाख रु चंदा इक्कठा कर कुल 25 लाख रु एमपीईबी में बिजली के पोल लगवाने और बिजली व लाइट चालू करने के लिए दिए,वही एमपीईबी विभाग ने इसका ठेका कर ठेकेदार को दे दिया,वही ठेजेदार के द्वारा पोल तो लगाए गए लेकिन काम मे अनीमियाताये ऐसी बरती गई की पोल लगाने के दौरान कंक्रीट की जगह मिट्टी गड्ढों में भर दी गयी जिसके चलते हल्की सी हवा चलने से पोल तिरछे हो गए वही ठेकेदार के द्वारा ऐसी ही लाइन को चालू कर दिया गया,जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ था,वही कालोनी वासियों ने जब देखा तो उनके द्वारा खासा आक्रोश जताया गया,इसकी शिकायत उनके द्वारा पार्षद मनीष पटेल को दी गयी वही पार्षद के द्वारा ठेकेदार को मौके पर बुलवाकर की गई लापरवाही की जानकारी देते हुए फटकार लगाई गई, जिसके बाद ठेकेदार ने कालोनी वासियों को आश्वासन दिया गया की जल्द ही लगाए गए पोलो को दुरुस्त कर दिया जाएगा |
No comments:
Post a Comment