जबलपुर : पाटन क्षेत्र विधानसभा विधायक पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में विधायक विश्नोई ने बताया कि, पाटन विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लगभग साढे पांच लाख लोगों ने लाभ लिया है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, किसान सम्मान निधि योजना और उज्जवला योजना जैसी कई योजनाएं शामिल है। विधायक विश्नोई का कहना है कि इन योजनाओं का लाभ मिलने के बाद लोगों का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास भी बड़ा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए इन योजनाओं को शुरू किया गया था, जिसका जमीनी स्तर पर आखरी पंक्ति में बैठे लोगों को भी लाभ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया और दावा किया कि 2024 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और केंद्र में बनेगी।
No comments:
Post a Comment