Video जबलपुर पुलिस के ऑपरेशन शिकंजा के तहत ओमती थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन बेच रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 24 नग नशीले इंजेक्शन और सिरिंज जब्त की है,इस संबंध में सीएसपी ओमती पंकज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि चंदन वन रोड में एक युवक प्लास्टिक की पॉलीथिन में नशीले इंजेक्शनआ लेकर ग्राहक के इंतजार में खड़ा हुआ हुआ है सूचना पर त्तकाल कारवाही किये जाने टीम गठित कर मौके पर दबिश देते हुए हुलिए के आधार पर प्लास्टिक की पॉलीथिन लिए हुए युवक को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर युवक ने अपना नाम विष्णु चौधरी निवासी सिंधी कैंप बताया वही पॉलीथिन की तलाशी लिए जाने पर उसमे 24 नग नशीले इंजेक्शन पाए गए जिसे जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए आरोपी से इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बाइट-पंकज मिश्रा-सीएसपी ओमती
No comments:
Post a Comment