जबलपुर के खमरिया थाना अंतर्गत वेस्टलैंड स्तिथ खेरमाई मंदिर के पास पुलिस ने फरार आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,इस संबंध में , एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया की विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक खेरमाई मंदिर के पास पिस्टल लेकर किसी का इंतजार कर रहा है जो आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा है,वही सूचना पर पुलिस के द्वारा टीम गठित करते हुए बताए स्थान पर दबिश देते हुए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ा गया जिसका नाम पूछने पर युवक ने अपना नाम राज सोनकर निवासी भानतलैया बताया जिसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास लोडेड पिस्टल बरामद की गई,जिसे जब्त करते हुऐ आरोपी को गिरफ्तार किया गया,वही पुलिस ने बताया की आरोपी राज सोनकर कच्ची शराब बेचने के मामले में फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।
No comments:
Post a Comment