जबलपुर :- विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत कल यानी रविवार 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के एक दिन पूर्व जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्विद्यालय में मॉक ड्रिल सम्पन्न हुई। मॉक ड्रिल में डाक मत पत्रों और ईव्हीएम के मतों की गिनती से लेकर राउंडवार परिणामों की रिहर्सल की गई। मॉक ड्रिल का जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जायजा लिया। उन्होंने स्वयं प्रत्येक गणना कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह सहित आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। मॉक ड्रिल में डाक मतपत्रों और ईव्हीएम के मतों की गणना के लिये नियुक्त सभी गणना पर्यवेक्षक,गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्बर शामिल हुये। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कल रविवार 3 दिसम्बर की सुबह 8 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्विविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजियनियरिंग के भवन में प्रारम्भ होगी। दोनों भवनों में चार-चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना अलग-अलग कक्ष में की जायेगी। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से होगी और इसके खत्म होने का इंतजार किये बिना सुबह 8.30 बजे ईव्हीएम के मतों की गिनती प्रारम्भ की जायेगी।
बाइट - सौरभ कुमार सुमन,कलेक्टर जबलपुर
बाइट - आदित्य प्रताप सिंह,एसपी जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट....
No comments:
Post a Comment