जबलपुर :- जीआरपी के खंडर हो चुके क्वार्टर में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया
जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीआरपी के खंडर हो चुके क्वार्टर में एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई,वही क्षेत्रीयजनो की सूचना पर मौके पर पहुँची घमापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है,वही शव 6 से 7 दिन पुराना हो जाने से मृतक कौन है इसकी शिनाख्त नही हो पाई है जहाँ पुलिस ने जिले के संबन्धित थानों में गुम इंसान को लेकर सूचना भेजते हुए मृतक युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए है,पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक युवक की उम्र 30 से 35 के बीच में है वही शव को जानवरों द्वारा क्षत विक्षत कर दिया गया जिससे मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है,वही युवक की मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा,,बरहाल मामलें को जांच में लिया गया है।
बाइट-- प्रमोद साहू थाना प्रभारी घमापुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment