जबलपुर :- ट्रेनो के माध्यम से अवैध मादक पदार्थो पर अंकुश लगाए जाने जीआरपी पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है,इसी कड़ी में जीआरपी पुलिस को प्लेटफार्म नं 1 में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक हाथ मे बैग लेकर दिखाई दिया जिसके साथ एक अपचारी बालक भी हाथ मे बैग लिए हुए थे,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे
वही जीआरपी पुलिस ने दोनों को पकड़कर नाम पता पूछा जिसमे उक्त युवक ने अपना नाम सकलदीप थाना पाटन झारखंड का होना बताया वही संदिग्ध चंदन और अपचारी बालक के बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमे 12 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए का मौके पर पाया गया जिसे जब्त कर आरोपी चंदन शर्मा और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,
वही इस मामले में जीआरपी एएसपी रेल इसरार मंसूरी ने बताया की आरोपियों से पूछताछ में पता चला की आरोपी झारखंड, शक्तिपुंज से मादक पदार्थ गांजा लेकर गोआ लेकर जा रहे थे, जिन्हें प्लेटफार्म नं 1 में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है, जिनसे विस्तृत पूछताछ जारी है।
बाइट- इसरार मंसूरी-एएसपी, रेल जीआरपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment