जबलपुर की पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरझाई रोड में एक खेत में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देते हुए सात जुआरियों को जुआ सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया है,,वही मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि विश्वशनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बरझाई रोड में एक खेत में कुछ लोग तास पत्तो पर हर जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं
वही सूचना पर तत्काल कार्रवाई हेतु टीम गठित करते हुए बरझाई रोड स्तिथ अभय पटेल के मकान के पीछे खेत में दबिशदी गई, जहां पुलिस को आता हुआ देख जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई,वही पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करते हुए मौके से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया,जिनके कब्जे से 1 लाख 55 हजार 550 रुपए और ताश पत्ते जप्त करते हुए जुआ एक्ट के तहत जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करवाई कर मामला दर्ज किया गया
बाइट - वीरेंद्र सिंह - थाना प्रभारी, पनागर
बरझाई रोड स्तिथ अभय पटेल के मकान के पीछे खेत में दबिशदी गई
कब्जे से 1 लाख 55 हजार 550 रुपए और ताश पत्ते जप्त
घेराबंदी करते हुए मौके से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment