| Newsdesk May 3 | एक माह पहले ही ब्लास्टिंग के लिए थानें में दिया था आवेदन जबलपुर। बरगी थानांतर्गत मानेगाँव में सोमवार को धमाके के साथ हुई ब्लास्टिंग की घटना से अब भी पूरा गाँव दहशत जदा हैं, धमाका इतना जबरदस्त था कि ग्रामीणों को लगा कि भूकंप आ गया हैं। इस मामले में ग्रामीणों में खासा आक्रोश है इसकी वजह पहले तो इस भीषण गर्मी में उन्हें दो रातें अंधकार में काटनी पड़ी वहीं अब तक जिला प्रशासन या पुलिस विभाग के किसी वरिष्ठ अधिकारी उन्हें सांत्वना देने के बहाने ही सही मुलाकात नहीं की हें। ग्र्रामीणो का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद कम से कम किसी अधिकारी को तो उनकी गाँव पहुँच कर सुध लेनी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के भतीजे पिं्रस नैयर और गगन नैयर की खदान में ही ब्लास्टिंग हुई जिससे विद्युत मंडल के साथ क्षेत्र के क्रैशर संचालकों को न सिर्फ लाखों की हानि हुई बल्कि दो दिनों तक मानेगाँव सहित आस-पास के इलाकों में धुप्प अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइनिंग विभाग के बाबू हरजीत सिंह बांबा के साले और उनके बगल में ही कथित तौर पर अवैध उत्खनन कर रहे प्रिंस एवं गगन क्षेत्र के बड़े खनन माफिया कहलाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंस और गगन के गुर्गे वकील अहमद अंसारी के नाम से खदान ली गई हैं। इस पूरे मामले में रोचक तथ्य यह हैं कि कथित तौर पर प्रिंस और गगन के गुर्गे वकील अहमद अंसारी ने एक माह पूर्व ही बरगी थाने में ब्लास्टिंग के लिए जमीन संबंधी अन्य दस्तावेज लगाकर ब्लास्टिंग की अनुमति मांगी थी, जो अब तक नहीं मिली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वकील अहमद अंसारी द्वारा बगैर अनुमति के नियम विरुद्ध शाम ५ बजे के बाद ब्लास्टिंग की जा रही थी, जिससे न सिर्फ मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं बल्कि पूरे क्षेत्र की विद्युत आपर्ति भी दो दिनों तक प्रभावित रही। मामले की विवेचना में जुटी पुलिस मामले में बिजली विभाग द्वारा बरगी थानें में दिए गए लिखित आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार पुलिस को जांच में न तो राजस्व अमला मदद कर रहा हैं न हीं माइनिंग विभाग। जांच के लिए पुलिस दोनों विभागों के प्रतिवेदन की बांट जोह रही हैं। अब भी चैन से सो नहीं पा रहे लोग सोमवार शाम हुए ब्लास्टिंग के धमाके की गूंज ग्रामीण आदिवासियों के जहन में इस तरह बैठ गई हैं कि वे चाह कर भी दहशत से ऊबर नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो यहां मायनिंग के दौरान ब्लास्ट होना आम बात हो गई है लेकिन सोमवार को हुए धमाके से पूरा क्षेत्र कांप गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ रसूखदार लोगों के द्वारा अवैध माइनिंग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि यहाँ लीज पर खदाने दी जाती हैं। इसलिए मायनिंग का काम होना यहां आम बात है लेकिन अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि माइनिंग का कार्य किसे दिया गया है। विद्युत पोल हुए क्षतिग्रस्त मानेगांव में खनन माफिया द्वारा किए गए ब्लास्ट से मानेगांव में लगे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे देर रात तक ग्रामीणों की रात अंधेरे में कटी। इस ब्लास्ट से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने की शिकायत भी बरगी पुलिस को दी है। इस मामले में बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने कहा कि उनके पास बिजली विभाग से शिकायत आई है एक बिजली का पोल धमाके की वजह से गिर गया था। जांच की जा रही है। | | | |
No comments:
Post a Comment