जबलपुर के रांची थाना क्षेत्र के मोहनिया में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के माध्यम से उजागर हुआ है। इस वीडियो में खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। वीडियो बनाने वाली महिला ने न केवल इस गैरकानूनी गतिविधि को उजागर किया, बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हाल ही में हुए स्क्रैप गोदाम में विस्फोट के बाद कुछ छापेमारी की गई थी, लेकिन उसके बाद की गई कार्रवाई से कोई बड़ा नतीजा नहीं निकला और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
No comments:
Post a Comment