https://youtube.com/shorts/ELhNr_DwxWo?feature=share जबलपुर: डबल मर्डर केस में पुलिस ने घटनास्थल का रिक्रिएशन करते हुए कई चौंकान… | Newsdesk June 2 | जबलपुर: डबल मर्डर केस में पुलिस ने घटनास्थल का रिक्रिएशन करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी मुकुल (21) ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने राजकुमार विश्वकर्मा और उनके बेटे तनिष्क की हत्या से पहले और बाद में नाबालिग के साथ कई बार रेप किया था। नाबालिग के विरोध करने पर उसने उसे मारने-पीटने की भी बात स्वीकार की। फरारी के दौरान आरोपी ने लग्जरी होटलों, ट्रेन और बस में नाबालिग के साथ 38 बार रेप किया। नाबालिग ने भी दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। वारदात के 75 दिन बाद नाबालिग को हरिद्वार से पकड़ा गया था। इसके बाद मुकुल ने जबलपुर थाने पहुंचकर सरेंडर किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकुल को सात दिन की रिमांड पर लिया है। शनिवार रात, पुलिस आरोपी मुकुल को लेकर मिलेनियम कॉलोनी पहुंची, जहां 15 मार्च को मर्डर हुआ था। यहां पुलिस ने घटनास्थल का रिक्रिएशन किया और सबूत जुटाए, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस यहां करीब एक घंटे तक रही। | | | |
No comments:
Post a Comment