| Newsdesk June 2 | जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा पुत्र, 20 वर्षीय अमोल सक्सेना, का रविवार को दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद अमोल का शव श्री सक्सेना के गृहनगर या जबलपुर लाया जा सकता है। अमोल सक्सेना कलेक्टर सक्सेना के दो बच्चों में छोटे थे। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना तुरंत दिल्ली रवाना हो गए। इस घटना से परिवार, दोस्तों और जबलपुर शहर में शोक का माहौल है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की कार्यशैली को पसंद करने वालों ने भी अमोल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि अमोल की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि कलेक्टर दीपक सक्सेना के निवास पर पहुंचे और इस गहन दुख की घड़ी में सांत्वना दी। | | | |
No comments:
Post a Comment