BadmintonDigest

BadmintonDigest

Sunday, 30 June 2024

हमास ने जारी किया विस्फोटक तैयार करते सदस्यों का वीडियो

Read on blog or Reader
Site logo image सी टाइम्स Read on blog or Reader

हमास ने जारी किया विस्फोटक तैयार करते सदस्यों का वीडियो

By Newsdesk on July 1, 2024

गाजा, 1 जुलाई । इस्लामिक रेजिस्टेंस मूवमेंट (हमास) की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसके सदस्य गाजा पट्टी के शहरों में घुसने वाले इजरायली सैन्य वाहनों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए विस्फोटक डिवाइस तैयार करते दिख रहे हैं। चालीस सेकंड के इस वीडियो में समूह के सदस्य डिवाइस को पेंट करते और उन्हें पोर्टेबल बैग में रखते हुए दिख रहे हैं। ये बैग काले कपड़े से ढके हुए हैं जिस पर लिखा है: "जो मेरी मौत चाहता है, वह मृगतृष्णा ... और (ऑपरेशन) अल-अक्सा फ्लड का पीछा कर रहा है"। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को बताया कि अल-क़स्साम ने पिछले अक्टूबर से गाजा में इजरायली सेना के साथ चल रहे युद्ध के दौरान पहली बार "फिदायीन ऑपरेशन" डिवाइस के इस्तेमाल की घोषणा की है। वीडियो जारी होने से पहले अल-क़स्साम और इस्लामिक जिहाद आंदोलन की सैन्य शाखा अल-कुद्स ब्रिगेड ने रविवार को पूर्वी गाजा शहर के शुजैया मोहल्ले और शहर के दक्षिण में ताल अल-हवा मोहल्ले में इजरायली वाहनों और सैनिकों को निशाना बनाने का दावा किया था। अल-क़स्साम ने एक बयान में कहा कि उसके सदस्यों ने ताल अल-हवा के दक्षिण में "यासिन 105 रॉकेट से एक इजरायली नामर एपीसी (सैनिकों को ले जाने वाले बख्तरबंद वाहन) को नष्ट कर दिया, जिसमें उसके चालक दल के सदस्य हताहत हुए हैं।" अल-कुद्स ब्रिगेड ने एक अलग बयान जारी कर दावा किया कि उसके सदस्यों ने ताल अल-हवा में "शेजारेट एपीसी और एक डी9 सैन्य बुलडोजर" को भी निशाना बनाया। एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति में उसने कहा कि इसके सदस्यों ने "शुजैया में इजरायली सैनिकों पर मोर्टार से हमला किया"। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के भीतर घुसकर बड़ा हमला किया जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक बंधक बनाए गए। उसके बाद से गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल की जवाबी कार्रवाई जारी है।

Comment

सी टाइम्स © 2024.
Manage your email settings or unsubscribe.

WordPress.com and Jetpack Logos

Get the Jetpack app

Subscribe, bookmark, and get real‑time notifications - all from one app!

Download Jetpack on Google Play Download Jetpack from the App Store
WordPress.com Logo and Wordmark title=

Automattic, Inc.
60 29th St. #343, San Francisco, CA 94110

at June 30, 2024
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

No comments:

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

Merry Christmas from Everything Horse (and thank you)

Thanks for reading, sharing, and supporting us this year. Here's to a brilliant 2026...

  • Hoofbeat Update from Everything Horse
    Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
  • Hoofbeat Update from Everything Horse
    Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
  • Hoofbeat Update from Everything Horse
    Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...

Search This Blog

  • Home

About Me

BadmintonDigest
View my complete profile

Report Abuse

Blog Archive

  • December 2025 (6)
  • November 2025 (5)
  • October 2025 (7)
  • September 2025 (6)
  • August 2025 (6)
  • July 2025 (4)
  • June 2025 (8)
  • April 2025 (1)
  • February 2025 (1)
  • January 2025 (1)
  • December 2024 (1)
  • September 2024 (10)
  • August 2024 (2728)
  • July 2024 (3224)
  • June 2024 (3084)
  • May 2024 (3246)
  • April 2024 (3145)
  • March 2024 (3253)
  • February 2024 (3053)
  • January 2024 (3254)
  • December 2023 (3258)
  • November 2023 (3196)
  • October 2023 (3255)
  • September 2023 (3159)
  • August 2023 (3174)
  • July 2023 (3163)
  • June 2023 (3074)
  • May 2023 (3157)
  • April 2023 (3054)
  • March 2023 (3122)
  • February 2023 (2742)
  • January 2023 (3089)
  • December 2022 (3178)
  • November 2022 (3142)
  • October 2022 (3015)
  • September 2022 (3003)
  • August 2022 (2944)
  • July 2022 (3012)
  • June 2022 (3137)
  • May 2022 (3239)
  • April 2022 (3140)
  • March 2022 (3193)
  • February 2022 (2957)
  • January 2022 (3229)
  • December 2021 (3104)
  • November 2021 (3152)
  • October 2021 (3242)
  • September 2021 (1788)
Powered by Blogger.